13 मई से शुरू हुए 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारों का अपने स्टाइल से जलवा बिखेरना जारी है। जहां जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया, तो उनके साथ ही अदार पूनावाला की बीवी नताशा पूनावाला भी कान्स पहुंचीं। जहां हमेशा की तरह अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी वाली हसीना का लुक चर्चा में आ गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अदार 1.40 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, तो उनकी बीवी के पास भी 660 करोड़ रुपये हैं। ऐसे में हसीना के पहनावे में शाही ठाठ- बाट अक्सर ही नजर आते हैं। तभी तो मेट गाला में 100 साल पुरानी साड़ी में उनका क्लासी रूप देखने के बाद कान्स से भी ऐसी ही उम्मीद थीं। लेकिन, हसीना यहां जादू न चला पाईं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @anaitashroffadajania)क्या पहना नताशा ने?
नताशा के स्टाइलिश लुक्स अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं और वह अपने कपड़ों के साथ खूब एक्सपेरिमेंट भी करती हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हसीना होमबाउंड की पूरी कास्ट के साथ सज-संवरकर आई और Dior की John Galliano की भारत के स्प्रिंग-समर कलेक्शन वाली ब्लैक ड्रेस पहनी। जिसे उन्होंने फर वाली जैकेट के साथ पेयर किया और काला चश्मा लगाकर खूब स्टाइल मारा, फिर भी स्पॉटलाइट जाह्नवी कपूर के नाम रही।
अब बात करें नताशा के लुक की डीटेल्स की, तो उनके ब्लैक कॉरसेट स्टाइल गाउन को फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है। जहां नेकलाइन को डीप रखते हुए उसके नीचे ही कढ़ाई की, तो स्कर्ट पोर्शन को प्लेन रखकर बॉर्डर पर भी फ्लोरल डिजाइन बनाया। जिसे उन्होंने ग्रेस के साथ कैरी तो किया, लेकिन हर बार एक से बढ़कर यूनिक कॉन्सेप्ट लाने वाली हसीना के लुक में दम नहीं लगा।